फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Direct contest for the post of President in Bageshwar Campus and Kanda

Bageshwar News: बागेश्वर कैंपस और कांडा में अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला

Mon, 06 Nov 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 06 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Direct contest for the post of President in Bageshwar Campus and Kanda
बागेश्वर कैंपस में नामांकन पत्रों की जांच करते चुनाव अधिकारी। संवाद
बागेश्वर/कांडा। बागेश्वर कैंपस में छात्रा उपाध्यक्ष की उम्मीदवार दिव्या गढ़ियाऔर सचिव पद के उम्मीदवार पवन सिंह मेहता ने नाम वापस ले लिया। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के खजान सिंह टंगड़िया, एनएसयूआई के राहुल कुमार, उपाद्यक्ष पद पर मयंक धौनी, शिव पूजन तिवारी, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर आरती जोशी, सचिव पद पर रोहित, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर गौरव जोशी, सांसकृतिक सचिव पद पर तारा सिंह, संयुक्त सचिव पद पर चंदन सिंह और धीरज कार्की, कोषाध्यक्ष पद पर पंकज सिंह धपोला, लोकेंद्र सिंह धपोला के नामांकन सही पाए गए।
विज्ञापन


कांडा महाविद्यालय में संयुक्त सचिव पद के दावेदार दीवान गोस्वामी प्रथम सेमेस्टर के एक प्रश्नपत्र में अनुतीर्ण थे। इस वजह से उनका नामांकन निरस्त किया गया। अन्य पदों पर नामांकन सही पाए गए। कांडा महाविद्यालय छात्रसंघ प्रभारी डॉ. नगेंद्र पाल ने अवगत कराया है कि अध्यक्ष पद पर उमा जोशी और सहनील सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद पर पंकज कांडपाल और विक्रम कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर अंजलि और आस्था नगरकोटी, सचिव पद पर काजल धपोला, हिमांशु जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर विशेष वर्मा, गितेश पांडेय, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर कल्पना राणा और ज्योति के बीच मुकाबला होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed