{"_id":"692f2d75a9960ecaf207a6ec","slug":"dilapidated-electric-poles-are-being-replaced-in-the-vijaypur-substation-area-there-will-be-no-short-circuit-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-120387-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: विजयपुर सब स्टेशन क्षेत्र में बदले जा रहे जर्जर विद्युत पोल, नहीं होगी शॉर्ट-सर्किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: विजयपुर सब स्टेशन क्षेत्र में बदले जा रहे जर्जर विद्युत पोल, नहीं होगी शॉर्ट-सर्किट
Tue, 02 Dec 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
कांडा के विजयपुर सब स्टेशन क्षेत्र में बिजली का नया पोल लगाते श्रमिक। संवाद
बागेश्वर। ऊर्जा निगम की ओर से विजयपुर सब स्टेशन क्षेत्र में विद्युत लाइनों की मरम्मत ओर जर्जर पोल बदलने का कार्य किया गया जा रहा है। इस दौरान बिजली की लाइनों को छू रहे पेड़ों की भी लॉपिंग की जा रही है।
ऊर्जा निगम की टीम विजयपुर सब स्टेशन के तहत आने वाले विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जर्जर हो चुके विद्युत पोलों को बदलने का कार्य कर रही है। मरम्मत कार्य का लक्ष्य मानसून के बाद और सर्दियों से पहले आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाना है।
इस दौरान पुराने, झुक चुके और क्षतिग्रस्त हो चुके 100 से अधिक विद्युत पोलों को हटाकर उनकी जगह नए मजबूत पोल लगाए जा रहे हैं। कई स्थानों पर विद्युत लाइनों को छू रहे पेड़ों की शाखाओं को काटने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
पेड़ों की शाखाएं छूने से अक्सर शॉर्ट-सर्किट से आग लगने और बिजली कटौती की समस्या आती है। विभाग के कर्मी ढीली और लटकती हुई विद्युत लाइनों को कसने और क्षतिग्रस्त इंसुलेटरों को बदलने का भी कार्य कर रहे हैं।
इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य यात्रियों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जर्जर पोल और लटकती लाइनें दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं। साथ ही लॉपिंग से लाइन ब्रेकडाउन की संभावना कम होगी। इससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। मरम्मत कार्य के दौरान स्थानीय लोगों का सहयोग जरूरी है।
-मदन जोशी, जेई विजयपुर सब स्टेशन बागेश्वर
......फोटो 02 बीजीएस 05 पी