फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dharana of Revenyu Staff in Bageshwar

राजस्व कर्मियों ने कहा मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dharana of Revenyu Staff in Bageshwar
बागेश्वर में धरने के दौरान नारेबाजी करते राजस्व कर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। समान कार्य का समान वेतन देने, राजस्व और कानूनगो संघों के एकीकरण का विरोध, राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों के पुनर्गठन और राजस्व निरीक्षक सेवा नियमावली में ठोस निर्णय लेने की मांग के लिए राजस्व कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी कलमबंद हड़ताल की। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

राजस्व कर्मचारियों ने तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। कहा कि राजस्व कर्मचारी सभी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं, फिर भी सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है।
विज्ञापन

राजस्व कर्मियों की हड़ताल से निर्वाचन संबंधी कार्यों के साथ ही स्वामित्व योजना के कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। जमीन की खरीद-फरोख्त, आय, जाति, स्थायी निवास सहित अन्य प्रमाणपत्र बनवाने के कार्य भी ठप हैं। राजस्व सेवक संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह परिहार, जगत सिंह कोरंगा, सुरेश राठौर, मोहन सिंह बसेड़ा, पंकज साह आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल पर डटे रहे पेयजल कर्मी
बागेश्वर। कोषागार से वेतन का भुगतान कराने के लिए पेयजल निगम के अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति का बेमियादी आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठे अधिकारी, कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। कहा कि कर्मचारियों को कोषागार से वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है। महीनों तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलता है। कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है।

संगठन के संयोजक विशन सिंह रौतेला ने बताया कि लंबित मांगों का संज्ञान न लेने से नाराज पेयजल निगम कर्मचारियों के प्रांतीय संगठन के सदस्य देहरादून में अनशन पर बैठे हैं। उनके समर्थन में जिले के कर्मचारी धरने पर हैं। आंदोलन में निगम में तैनात फील्ड, मिनस्टीरियल सहित सभी वर्गों के कर्मचारी डटे हैं। इस कारण कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो गया है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर जल्द सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धरने पर मनोज खड़का, पूरन चंद्र पांडे, चंद्रा देवी, शांति देवी, बबीता पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed