फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dharana by Upnal Staff Union

सेवा विस्तार की मांग को लेकर कपकोट विधायक से मिले उपनल कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dharana by Upnal Staff Union
बागेश्वर में धरना देते कोविड उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सेवा से हटाए गए कोविड उपनल कर्मियों का सेवा विस्तार और समायोजन की मांग के लिए आंदोलन जारी है। कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया को ज्ञापन देकर मुख्यमंत्री तक कर्मचारियों की समस्या पहुंचाने की भी मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष संजय कनौजिया के नेतृत्व में उपनल कर्मियों ने विधायक को ज्ञापन देकर बताया कि कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम के तहत जिले के 85 कर्मचारियों को उपनल संविदा पर सेवा में नियुक्त किया था। विभाग में कर्मचारियों को फार्मासिस्ट, एएनएम, पर्यावरण मित्र, वार्ड ब्वाय सहित अन्य काम दिए गए थे। अब कोरोना का असर कम होने के बाद 31 मार्च से कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है। कहा कि दो साल की सेवा के बाद कर्मचारियों को अचानक हटाकर बेरोजगार किया जा रहा है। पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए कार्य करने वाले कर्मचारियों को अचानक हटाना सही नहीं है। कर्मचारियों ने विधायक से सीएम तक उनकी मांग पहुुंचाने और सेवा विस्तार या समायोजन कराने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में भी कर्मचारियों का धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक विभाग और सरकार उनकी जायज मांग को पूरा नहीं करती, आंदोलन चलता रहेगा। वहां पर चंदन लाल, गौरव बोरा, आनंद प्रसाद, रोहित पंत, सुरेंद्र प्रसाद, दीपा देवी, नीलम, रेखा, कविता, रीता, पूजा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed