{"_id":"68ab55b4b508bb5d1e003a26","slug":"dhalan-khunauli-and-chaura-bhairuchobatta-road-will-be-connected-with-rs-30-lakh-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-118030-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 30 लाख रुपये से जुड़ेगी ढालन-खुनौली और चौंरा-भैरूचौबट्टा सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 30 लाख रुपये से जुड़ेगी ढालन-खुनौली और चौंरा-भैरूचौबट्टा सड़क
Sun, 24 Aug 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। ढालन-खुनौली मोटर मार्ग को चौंरा-भैरूचौबट्टा सड़क से जोड़ने के लिए कवायद शुरू हो गई है। लोनिवि कपकोट ने जिला योजना से जारी 30 लाख रुपये से सड़क का निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है।
ढालन-खुनौली सड़क का चौंरा-भैरूचौबट्टा सड़क तक मिलान नहीं होने से दुग नाकुरी क्षेत्र के ग्रामीणों को कांडा क्षेत्र में जाने के लिए जिला मुख्यालय या फिर स्यांकोट से होकर पहुंचना पड़ता है। कांडा क्षेत्र के ग्रामीणों को भी लंबा सफर तय करना पड़ता है।
ढालन-खुनौली सड़क का मिलान नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को महज दो किमी की दूरी वाहन से तय करने में काफी समय लग जाता है। वर्ष 2021 में तत्कालीन विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने अपनी निधि से सड़क का मिलान करने के लिए कटान कराया लेकिन अधिक चढ़ाई होने से वाहनों का संचालन नहीं हो पाया। क्षेत्रवासियों की मांग पर लोनिवि ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोट
ढालन-खुनौली सड़क को भैरूचौबट्टा-चौंरा सड़क से जोड़ने के लिए निविदा आमंत्रित की है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा। - अमित पटेल, ईई, लोनिवि कपकोट