{"_id":"578fb75e4f1c1bd927c4b4fd","slug":"dfo-s-assurance-encompass-labor-union-postponed-the-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफओ के आश्वासन के बाद वन श्रमिक संघ का धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफओ के आश्वासन के बाद वन श्रमिक संघ का धरना स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं वन श्रमिक संघ ने वेतन, एरियर के भुगतान की मांग को लेकर 20 जुलाई से प्रस्तावित धरना, प्रदर्शन डीएफओ से मिले आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया है। श्रमिक संघ ने आश्वासन पूरा न होने पर 16 अगस्त से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
वेतन, एरियर का भुगतान नहीं होने से नाराज वन कर्मियों ने 20 जुलाई से धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी। बुधवार को संघ के पदाधिकारियों को डीएफओ एमबी सिंह ने 15 अगस्त तक सभी श्रमिकों का भुगतान का प्रयास करने का आश्वासन दिया। इसके बाद श्रमिक संघ ने आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
महामंत्री बसंत बल्लभ के नेतृत्व में डीएफओ को सौंपे ज्ञापन में श्रमिक संघ के कर्मियों ने कहा कि वर्ष 2013-14 से बोनस तक नहीं मिला है। इसके चलते उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि आश्वासन के अनुरूप जून 2016 तक का वेतन एरियर, बोनस का पूरा भुगतान नहीं किया गया तो 16 अगस्त से आंदोलन किया जाएगा। वार्ता के दौरान मथुरा दत्त, गिरीश चंद्र, दलीप सिंह, गोविंद सिंह, धाम सिंह आदि थे।
विज्ञापन