{"_id":"57f69b374f1c1bc41826f763","slug":"departments-will-have-to-register-with-the-portal-pifms","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र से मिलने वाले धन की अब नहीं होगी बंदरबांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र से मिलने वाले धन की अब नहीं होगी बंदरबांट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। अब केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की धनराशि की बंदरबांट नहीं होगी। केन्द्र से राज्य सरकार या अन्य एजेंसी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों तक पहुंचने की पुष्टि के लिए केंद्र सरकार द्वारा पब्लिक फाइनेन्सियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) प्रणाली लागू की जा रही हैं।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने बताया कि बंदरबांट पर रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा इस प्रणाली को लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली को अपनाने से केंद्र से आवंटित धनराशि राज्य एवं अन्य एजेंसियों के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंचने की पुष्टि हो जाएगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया गया कि प्रणाली को अपनाने से पहले मुख्य विभाग का पंजीकरण होना जरूरी हैं। बैठक में स्लाइड शो के माध्यम से सिस्टम के बारे में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने जिन विभागों में केंद्रीय योजनाओं का धन सीधे लाभार्थी के खाते में स्थानांतरित होता है, उन विभागों के अधिकारियों को पीएफएमएस पोर्टल में पंजीकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती, प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह, सीएमओ डा.संजय साह, मुख्य प्रशुचिकित्साधिकारी डा.उदयशंकर, डीडीओ के एन तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।