फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Department of Forests spread awareness about leopard prevention: Commissioner

तेंदुए से बचाव को जागरूकता फैलाए वन विभाग: आयुक्त

Wed, 14 Nov 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 14 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Department of Forests spread awareness about leopard prevention: Commissioner
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते आयुक्त राजीव रौतेला। - फोटो : अमर उजाला
 कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला ने जिले में तेंदुए के आतंक से निबटने के लिए जन जागरूकता अभियान संचालित करने को कहा है। बुधवार को कलक्ट्रेट में निकाय चुनाव के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान यह आदेश दिया।  
विज्ञापन

कहा कि शहर व आस पास तेंदुए का आतंक बढ़ना चिंता का विषय है। इससे निबटने के लिए झाड़ी कटान, पिंजरा लगाने, ट्रेंकुलाइज करने के कार्य चलाए जाएं। तीन टीमें सक्रियता से कार्य कर तेंदुओं को पकड़ने का प्रयास करे। निकाय चुनाव शांतिपूर्वक व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारी तैयारी कर लें। आचार संहिता का कड़ाई से पालन करें। निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करें। सभी विभागों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि निरीक्षण के दौरान स्कूल व अस्पतालों का भी निरीक्षण कर खामियों को दूर करने का प्रयास करें। 
विज्ञापन


आबादी को देखते हुए नगर क्षेत्र में एक सीटी बस लगाने, गाय, भैंस, बकरी एवं भेड़ पालन करने के लिए किसानों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने आबकारी, पुलिस, राजस्व पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध शराब पर नकेल कसें। बैठक में डीएम रंजना राजगुरु, एसपी मुकेश कुमार, सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल गोयल, संयुक्त मजिस्ट्रेट कपकोट नरेंद्र भंडारी, एसडीएम राकेश तिवारी, गरूड़ सुन्दर सिंह, काण्डा रिंकु बिष्ट, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी आदि थे 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed