फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demonstration demanding making Rainka Doba Chauhana an examination center

Bageshwar News: राइंका डोबा चौहना को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Mon, 06 Nov 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 06 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding making Rainka Doba Chauhana an examination center
बागेश्वर के तहसील परिसर में प्रदर्शन करते डोबा, चौहना के ग्रामीण। संवाद
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज डोबा चौहना को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग तेज हो गई है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर समस्या का निदान करने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल विद्यालय को परिषदीय परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस साल अब तक विद्यालय के परीक्षा केंद्र बनाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कहा कि अगर विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया तो विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए 15 किमी दूर जाना पड़ेगा। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार वाले विद्यार्थियों को परेशानी होगी। ग्रामीणों ने डीएम से मामले का संज्ञान लेते हुए इस साल भी विद्यालय को परिषदीय परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान बसंती देवी, नंदन सिंह, चंदन सिंह, फकीर सिंह, हीरा सिंह, गीता देवी, आनंदी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed