फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demonstrating expectations of increasing honorarium

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशाओं का प्रदर्शन 

Fri, 12 Jan 2018 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Fri, 12 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
Demonstrating expectations of increasing honorarium
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता।  - फोटो : amar ujala

मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा गया। आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संगठन ने शुक्रवार को देश भर की आशाओें का न्यूनतम मानदेय बढ़ाकर 18 हजार करने, राज्य कर्मचारी घोषित करने, पीएफ एवं ईएसएस योजना के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने, पांच लाख का मुआवजा, आशाओं को एनएनएम के लिए प्राथमिकता दिए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई।

विज्ञापन


आशाओं ने प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी आशा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी उपेक्षा की जा रही है। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर 17 नवंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन


अभी तक शासन द्वारा उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। यदि उनकी मांगों को अनदेखा किया गया तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष रश्मि तिवारी, जिला मंत्री नीमा असवाल, कविता धपोला, हेमा भट्ट, अंजना रावत, बसंती देवी, सुनीता देवी, भारतीय मजदूर संघ के प्रभारी गणेश सिंह बोरा आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed