{"_id":"5963b8b34f1c1b62088b460d","slug":"demonstrate-about-the-problems-of-rajiv-navodaya-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव नवोदय स्कूल की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव नवोदय स्कूल की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते अभिभावक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज अभिभावकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने कहा कि आंदोलन के बावजूद विद्यालय की व्यवस्थाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में बिजली, पेयजल की समस्या बनी हुई है। स्कूल भवन के दरवाजे और खिड़कियों के चौखट खराब हो चुके हैं। विद्यालय में सुरक्षा दीवार नहीं है। बच्चों के लिए लैब और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं भी नहीं हैं। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि पूर्व में आंदोलन करने की चेतावनी देने के बाद भी विद्यालय की समस्याओं के समाधान को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने डीएम से शीघ्र विद्यालय का निरीक्षण करने की मांग उठाई। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में दर्वान सिंह बिष्ट, किशोरी लाल वर्मा, मुरलीधर पांडे, मान सिंह, रमेश राम तिरुवा, कविता बिष्ट, माधवी कपकोटी, नीमा पांडे, शीला पंत आदि अभिभावक थे।
विज्ञापन