फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand to open medical and engineering colleges

Bageshwar News: मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की मांग

Fri, 09 May 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 09 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Demand to open medical and engineering colleges
बागेश्वर। बागेश्वर में मेडिकल कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की मांग को लेकर लोगों ने विधायक और डीएम कार्यालय में पत्र दिया। उन्होंने कहा कि मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राएं पलायन करने को मजबूर हैं। सरकार और शासन प्रशासन को गरीब छात्र-छात्राओं का दर्द नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधायक और डीएम कार्यालय में दिए पत्र में लोगों ने कहा कि बागेश्वर जिला दूरस्थ पर्वतीय जिला है। अभी तक यहां इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज नहीं खुल पाया है। छात्र-छात्रा इनकी पढ़ाई के लिए दूसरे जिलों और राज्यों में जाने को मजबूर हैं। जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक है वह तो अपने बच्चों को शिक्षा के लिए दूसरे जिले या राज्यों में भेज देते हैं, लेकिन जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब है उनके बच्चे मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई से वंचित रह रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने शीघ्र यहां इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की है जिससे छात्र-छात्राओं को फायदा मिल सके। इस मौके पर मोहन सिंह कठायत सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed