फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand to make Kathpudichina a development block

Bageshwar News: कठपुड़ियाछीना को विकास खंड बनाने की मांग

Mon, 16 Jun 2025 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 16 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Demand to make Kathpudichina a development block
काफलीगैर कठपुड़ियाछीना में बैठक करते कठपुड़ियाछीना संघर्ष समिति के सदस्य। संवाद
काफलीगैर(बागेश्वर)। कठपुड़िया संघर्ष समिति की मासिक बैठक में सदस्यों ने पृथक विकासखंड की मांग पर शासन प्रशासन की चुप्पी पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

सोमवार को समिति के कठपुड़ियाछीना स्थित कार्यालय में हुई बैठक में क्षेत्र के सदस्यों ने कहा कि पिछली बैठक में पीएचसी छानी को सीएचसी बनाने और ग्राम पंचायत नायलमाफी में पानी का टैंक बनाने की मांग संबंधित विभागों से की गई थी, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई कार्य नहीं हुआ। इससे सदस्यों में शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी व्याप्त है।

सभी सदस्यों ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से मांगों पर विचार नहीं करने पर आंदोलन करने का प्रस्ताव पारित किया। सदस्यों ने क्षेत्र में निर्माणाधीन तरमोली पेयजल योजना की धीमी रफ्तार, सेराघट मोटर मार्ग की बदहाली, बोहाला-घटगाड़ और साता-प्यारा मोटर मार्ग का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है। बैठक में देवीदत्त मिश्रा, एनके मिश्रा, विनोद मिश्रा, योगेश सनवाल, खीम सिंह नेगी, शंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed