फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand to make arrangements for disaster affected people

Bageshwar News: आपदा प्रभावितों की व्यवस्था करने की मांंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demand to make arrangements for disaster affected people
बागेश्वर। पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी के नेतृत्व में रातिरकेठी, मल्खाडुंगर्चा पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। प्रभावितों के रहने और खाने की व्यवस्था करने की मांग प्रशासन से की है। पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, जिपं सदस्य सुरेंद्र खेतवाल, दीपक गढ़िया आदि ने आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचकर प्रभावितों का हालचाल जाना। ऐठानी ने बताया कि गत 18 जुलाई की रात्रि को ग्रामसभा रातिरकेठी के केटी तोक में बादल फटने से यमन सिंह, उदय सिंह, भूपाल सिंह के मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गए थे।
विज्ञापन

लक्ष्मण सिंह, गोपुली देवी, देव सिंह के मकानों में दरार पड़ चुकी है। मल्खाडुंगर्चा में गंगा सिंह और लीती में जवाहर सिंह, प्रवीन सिंह का मकान भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया। केटी के लोगों ने बताया कि प्रशासन ने राहत राशि के अलावा कोई मदद नहीं की है। उनके रहने और खाने की कोई व्यवस्था नहीं की। कहा कि आपदा प्रभावितों को मकान बनाने के लिए धनराशि देने के साथ ही किराये में रहने के लिए मकान का किराया दिया जाना चाहिए। जैसा कि पहले की आपदाओं में दिया जाता रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed