{"_id":"58b30f034f1c1bbe56830d2d","slug":"demand-for-water-from-tubewell-connections","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल से जल कनेक्शन देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल से जल कनेक्शन देने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 26 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खरेही पट्टी के बाजगांव में साल भर पेयजल संकट रहता है। पेयजल किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने दाड़ोछीना में सिंचाई के लिए लगाए गए ट्यूबवेल से पेयजल कनेक्शन देने की मांग की है।
खरेही पट्टी के बाजगांव मन्याछीना में 52 परिवार रहते हैं। इन परिवारों को जरूरत के हिसाब से पीने का पानी भी नहीं मिल पाता है। गांव के लिए बनी खरही पंपिंग पेयजल योजना से सप्ताह में केवल दो दिन ही पानी मिल पाता है। पिछले साल में गांव के परंपरागत जल स्रोत भी सूख गए हैं।
सभी परिवारों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मियों में पूरे गांव में गंभीर जल संकट पैदा हो जाता है। ऐसे में उन्हें मीलों दूर से पानी ढोना पड़ता है। उनका अधिकांश समय पेयजल की व्यवस्था करने में ही बीत जाता है। सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद मेहता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमला मेहता, अर्जुन सिंह, लीला देवी, कमलेश मेहता आदि ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर इस सिंचाई योजना से उन्हें जल कनेक्शन देने की मांग की है।