{"_id":"590883eb4f1c1bcb3a443087","slug":"demand-for-strict-action-against-stone-makers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
bageshwar
Updated Tue, 02 May 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में पत्थरबाजों के खिलाफ ज्ञापन देते एबीवीपी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार विहिप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को सौंपा। इसमें उन्होंने जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों पर हो रही पत्थरबाजी को समाप्त करने के लिए उनके खिलाफ आतंकवादियों की तरह ही सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति को भेजे इस पत्र में कार्यकर्ताओं ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते समय कुछ लोग सेना के जवानों पर पत्थरबाजी कर आतंकवादियों की सहायता कर रहे हैं। पिछले दिनों उप चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने में जुटे सेना के जवानों पर भी पत्थरबाजी की गई। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की है कि जम्मू-कश्मीर के पत्थरबाजों, उकसाने वालों और आतंकवादी गतिविधि में लिप्त तत्वों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के तहत सख्त कार्रवाई करने के लिए वहां की सरकार को निर्देशित किया जाए और सेना को राष्ट्रद्रोहियों से सख्ती से निपटने के लिए बेहिचक कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में विहिप जिला मंत्री रमेश रावत, संयोजक सुरेश धपोला, बजरंग दल के यशंवंत नगरकोटी बौर सुरेश गिरी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन