फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand for slauter House

स्लॉटर हाउस बनाने की मांग को मीट विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Demand for slauter House
बागेश्वर के जिला कार्यालय में स्लॉटर हाउस की मांग को लेकर प्रदर्शन करते मीट विक्रेता। संवाद न्य? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर के मीट विक्रेताओं ने स्लॉटर हाउस खोलने की मांग को लेकर जिला कार्यालय में प्रदर्शन किया। विक्रेताओं ने नगर पालिका पर चयनित स्थान पर स्लॉटर हाउस न खोलने का आरोप लगाया। डीएम को ज्ञापन देकर मामले का संज्ञान लेने और मीट बाजार के पास चयनित स्थल में स्लॉटर हाउस खोलने और जिले की सभी बाजारों में छोटे स्लॉटर हाउस स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन में मीट विक्रेताओं ने बताया कि बुजुर्गों के समय वह मीट कारोबार करते हैं। नगर के भागीरथी में मीट बाजार बनी है। इसके दोमंजिले में स्लॉटर हाउस बना था। वर्ष 2018 में हाईकोर्ट ने प्रदेश में बिना नियमों के किसी भी स्लॉटर हाउस को संचालित करने पर रोक लगा दी। इसके बाद नगर पालिका ने मीट बाजार के स्लॉटर हाउस को भी बंद कर दिया।
विज्ञापन

तब से नगर में स्लॉटर हाउस नहीं है। मीट विक्रेताओं ने बताया कि वर्ष 2015 में कांडा मार्ग पर स्लॉटर हाउस के लिए जमीन चयनित हुई थी। इसमें आसानी से ईटीपी प्लांट भी लगाया जा सकता है, लेकिन पालिका लगातार इस जमीन की अनदेखी कर रही है। इस जमीन पर किसी ने अतिक्रमण किया है, जबकि पालिका किसी अन्य से सांठगांठ कर नगर से दूर स्लॉटर हाउस बनाना चाह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जिस स्थान पर स्लॉटर हाउस बनाने की बात हो रही है, वहां पास में विद्यालय और मंदिर है। ऐसे में वहां स्लॉटर हाउस बनाना नियमों के खिलाफ होगा। मीट विक्रेताओं ने कहा कि पूर्व में बने स्लॉटर हाउस में सारे उपकरण और सुविधाएं मौजूद हैं। पालिका ने भी इस पर 30 लाख रुपये खर्च किए थे।
उन्होंने डीएम से पालिका से चयनित जमीन पर स्लॉटर हाउस का निर्माण करवाने का निर्देश देने की मांग की। जिले के अन्य बाजारों में भी स्लॉटर हाउस बनाने के लिए कहा।

ताकि मीट विक्रेताओं को स्लॉटर हाउस की सुविधा लेने के लिए रोजाना जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े। इस मौके पर जावेद अहमद, असलम अहमद, राकेश कुमार, अफजल, अल्ला रक्खा, अफजल खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed