फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Defence Minister Rajnath Singh Adressed In Kapkot

देश के दुश्मनों को इस पार भी मार रहे, उस पार भी घुस कर मारेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh Adressed In Kapkot
कपकोट में सभा को संबोधित करते राजनाथ सिंह। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज देश सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि देश की ओर आंख उठाने की हिम्मत किसी की नहीं है। देश के दुश्मनों (आतंकियों) को इस पार (भारत) भी मार रहे हैं जरूरत पड़ी तो उस पार जाकर भी मारेंगे। कपकोट में सभा को संबोधित करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर भी जमकर प्रहार किए।
विज्ञापन

कपकोट के केदारेश्वर मैदान में सभा को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले भारत को विश्व बिरादरी गंभीरता से नहीं लेती थी। वर्ष 2014 के बाद भारत को पूरा विश्व गंभीरता से लेने लगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को झुकने नहीं दिया। वर्ष 2017 में पाकिस्तान परस्त आतंकियों के हमले में पुलवामा और उड़ी में पैरामिलिट्री फोर्स के जवान शहीद हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्काल उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। उस समय वह (राजनाथ) गृहमंत्री थे। पांच मिनट के भीतर फैसला लिया। पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर विश्व को दिखाया कि भारत अब झुकने वाला नहीं है। एयर स्ट्राइक से भी दुश्मनों को जवाब दिया। गलवान घाटी में भारतीय सेना ने चीन की सेना को पीछे हटने पर मजबूर किया। चीन के करीब 50 सैनिक मारे गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। देश में पहले आम चुनाव वर्ष 1951 में हुए थे। भारतीय जनसंघ ने कश्मीर से अनुच्छेद 377 हटाने का वादा किया था। भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो यह करके दिखाया। राम मंदिर निर्माण का मुद्दा वर्ष 1984 से चल रहा था। भाजपा ने देश की जनता से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का वादा किया था। आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहता था। मंत्री तक जेल जाते थे। भाजपा की सरकार पर एक भी घोटाले का आरोप नहीं है। कहा कि सरकार सिस्टम में बदलाव लाकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। कहा कि केंद्र सरकार ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के प्रताड़ित, हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी लोगों को देश की नागरिकता देने का रास्ता खोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कपकोट पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, प्रत्याशी सुरेश गढ़िया, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू आदि ने संबोधित किया। जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल और दयाल ऐठानी के संचालन में हुई सभा में जिपं अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा, पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला, पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, विक्रम सिंह शाही आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed