{"_id":"58e291c54f1c1b00705b417b","slug":"deepwater-crisis-of-drinking-water-in-kapkot-and-bhadaura","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट और भदौरा में पीने के पानी का गहराया संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट और भदौरा में पीने के पानी का गहराया संकट
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में पेयजल को लेकर नारेबाजी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के कपकोट बाजार, मंडलखेत और पोथिंग ग्राम पंचायत के भदौरा तोक में गत एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति चरमराई हुई हैै। नगर क्षेत्र में नजदीक में पीने के पानी के अन्य स्रोत नहीं होने से लोगों को सरयू के दूषित पानी पीना पड़ रहा है। इधर सीएचसी के लिए बनी योजना का स्रोत सूखने से रोगी परेशान हैं। पानी की मांग को लेेेकर लोगों ने जमकर नारेबाजी की। आपूर्ति शीघ्र सुचारु न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
नगर पंचायत क्षेत्र के कपकोट बाजार और मंडलसेरा इलाके में नगर पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। ग्राम पंचायत पोथिंग में भदौरा तोक के लिए घुरड़िया से बनी पेयजल योजना से आपूर्ति की जाती है। नगर पंपिंग योजना इन दिनों का काम चल रहा है। घुरड़िया तोक में बनी योजना एक सप्ताह से बंद बताई जा रही है। जिसके कारण कपकोट बाजार, मंडलसेरा और पोथिंग ग्राम पंचायत के भदौरा तोक में पिछले एक सप्ताह से जल संकट गहराया हुआ है।
पानी की आपूूर्ति चरमराने के कारण यहां लोग न तो नहा पा रहे हैं और न ही वह कपड़े ही धो पा रहे हैं। पानी के चक्कर में लोगों की दिनचर्या ही गड़बड़ा गई है। बच्चे भी बगैर नहाए ही स्कूल जाने को मजबूर हैं। सभासद बलवंत कपकोटी ने बताया कि उन्होंने पेयजल संस्थान से पानी की आपूर्ति सुचारु करने के लिए कई बार कह दिया है। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने पेयजल संस्थान से पानी की आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पेयजल संस्थान के जेई केसी जोशी ने कहा कि नगर पंपिंग योजना में काम चल रहा है। शीघ्र ही नगर क्षेत्र की आपूर्ति सुचारु हो जाएगी जबकि घुरड़िया योजना के चरमराने के जानकारी अभी उनके पास नहीं पहुंची है। लाइनमैन से जानकारी लेकर उसे भी सुचारु कर दिया जाएगा। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए वर्षों पहले बनी पेयजल योजना का स्रोत सूख जाने से यहां पीने के पानी का संकट गहरा गया है।
अस्पताल में भर्ती रोगियों की समस्या दोगुनी हो गई है। पानी नहीं होने से शौचालयों में ताले लटक गए हैं। सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। लोगों ने अस्पताल प्रशासन और जल संस्थान से पानी की शीघ्र व्यवस्था करने की मांग की है।