फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Deep Festival plays an important role in preserving folk culture: Das

लोक संस्कृति के संरक्षण में दीप महोत्सव की भूमिका अहम : दास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Deep Festival plays an important role in preserving folk culture: Das
गरुड़ (बागेश्वर)। मटेना में 50 वें दीप महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विधायक पार्वती दास ने कहा कि लोक संस्कृति के संरक्षण में इस आयोजन की अहम भूमिका है। हर साल होने वाले इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण अपनी लोक कला और संस्कृति का प्रदर्शन और संरक्षण कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या ने कहा कि बेहतरीन आयोजन के लिए मटेना के युवाओं की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, साहित्यकार गोपाल दत्त भट्ट, मोहन जोशी, डा. हेम चंद्र दुबे, पूर्व विधायक ललित फर्स्वण, अधिवक्ता डीके जोशी आदि ने अपने विचार रखते हुए आयोजन को अपनी बोली और भाषा से जोड़ने वाला बताया। युवाओं से समाज को नशामुक्त बनाकर लोक कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। नवयुवक मंगल दल के संरक्षक चंद्रशेखर बड़सीला ने बताया कि पिछले 49 साल से गांव में महोत्सव कराया जा रहा है। अब यह गांव की पहचान बन गया है। नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष कैलाश खुल्बे ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर ग्राम प्रधान नीमा जोशी, क्षेपं सदस्य भावना खुल्बेक, जेसी आर्या, हेम पांडेय, जीवन चंद्र दुबे, दीपक पाठक, नवीन मिश्रा, संजय पांडेय, जगदीश खोलिया, एमसी जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed