फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Declining interest of students towards technical education

Bageshwar News: तकनीकी शिक्षा के प्रति घट रही विद्यार्थियों की रुचि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Declining interest of students towards technical education
बागेश्वर। जिले के युवा तकनीकी शिक्षा से विमुख हो रहे हैं। जिले में संचालित तीनों पॉलीटेक्निक कॉलेजों में से दो में निर्धारित 96 सीटों के सापेक्ष महज 35 ने प्रवेश लिया है। कांडा में निर्धारित 64 सीटों के सापेक्ष कितने प्रवेश हुए इस बारे में संस्थान के प्रधानाचार्य ने सूचना देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

जिले के राजकीय पाॅलीटेक्निक गरुड़ में सबसे अधिक युवाओं ने प्रवेश लिया। प्रधानाचार्य एनएस बिष्ट ने बताया कि संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग ट्रेड में निर्धारित 32 सीटों के सापेक्ष 17 युवाओं ने प्रवेश लिया। 15 सीटें अब भी रिक्त हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में निर्धारित 32 सीटों के सापेक्ष 18 युवाओं ने प्रवेश लिया। 14 रिक्त सीटें बची हैं। राजकीय पाॅलीटेक्निक कपकोट के प्रधानाचार्य डाॅ. कुलदीप प्रकाश ने बताया कि संस्थान में संचालित सिविल इंजीनियरिंग ट्रेड के लिए निर्धारित 32 सीटों के सापेक्ष महज आठ युवाओं ने प्रवेश लिया। 24 सीटें अब भी रिक्त हैं। राजकीय पाॅलीटेक्निक कांडा में कंप्यूटर साइंस और मैकेनिकल इंजीनियरिंग ट्रेड संचालित होते हैं। दोनों ट्रेडों पर 32-32 सीटें निर्धारित हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य भुवन चंद्र कांडपाल ने बताया कि वह प्रवेश संबंधी कोई सूचना साझा नहीं करेंगे।
विज्ञापन


.....कोट
जिले में तकनीकी शिक्षा से युवाओं के कम हो रहे रुझान के लिए भविष्य में सर्वे किया जाएगा। युवाओं के अनुरूप ट्रेड और सुविधाएं उपलब्ध कर उन्हें तकनीकी शिक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


..... प्रवीण चंद्र गोस्वामी, जिला सेवायोजन अधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed