फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Debris of Badiakot-kuwari road falling on homes

घरों पर गिर रहा बदियाकोट-कुंवारी मार्ग का मलबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Debris of Badiakot-kuwari road falling on homes
बागेश्वर के किलपारा में गिरा सड़क निर्माण का मलबा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बदियाकोट से कुंवारी के लिए हो रहा सड़क का कटान किलपारा के ग्रामीणों के लिए परेशानी बन गया है। कार्यदायी संस्था ने मलबा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन का निर्माण नहीं कराया है। मलबा खेतों में और लोगों के घरों पर गिर रहा है। पिंडर नदी भी मलबे से पट रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या का संज्ञान लेने और जल्द निस्तारण कराने की मांग की।
विज्ञापन

कुंवारी के लिए किलपारा गांव के बीच से मोटर मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि सड़क के कटान में नियमों की अनदेखी की जा रही है। सड़क कटान से निकलने वाले मलबे के लिए डंपिंग जोन नहीं बनाया गया है। आवासीय मकानों और नाप भूमि की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार या पैराफिट भी नहीं बने हैं। सड़क का मलबा और बोल्डर नाप जमीन में गिराए जा रहे हैं। नीचे बहने वाली पिंडर नदी में भी मलबा गिर रहा रहा है। मलबा गिरने से खेतों में फसल भी चौपट हो गई है। ग्रामीणों ने जल्द मामले की जांच कर ग्रामीणों और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करवाने और मलबा निस्तारण के लिए डंपिंग जोन बनाने के लिए कार्यदासी संस्था को निर्देशित करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पुष्कर सिंह दानू, भजन सिंह बसेड़ा, पुष्कर बसेड़ा, प्रदीप सिंहज, प्रकाश सिंह, हीरा सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed