फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dead body found in Pinder river

पिंडर नदी में मिला अधेड़ का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in Pinder river
कपकोट के पिंडर नदी में शव निकालने का प्रयास करते एसडीआरएफ कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के वाछम के पास पिंडर नदी में शुक्रवार को एक अधेड़ का शव मिला। एसडीआरएफ की टीम ने नदी से शव निकालकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

कपकोट में तैनात एसडीआरएफ की टीम को शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे कपकोट से करीब 40 किमी दूर वाछम के पास पिंडर नदी में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीआरएफ के एएसआई हृदयेश परिहार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। कपकोट के थानाध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से अधेड़ का शव निकाला। मृतक की पहचान मल्लागांव वाछम निवासी खुशाल सिंह (46) पुत्र हरक सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह बृहस्पतिवार की शाम से लापता था। एएसआई हृदयेश परिहार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। असल स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी। फिलहाल इस मामले में परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed