{"_id":"caca1f6a9a51296c660318f6d7fbe883","slug":"ddki-clothes-in-the-warehouse-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े के गोदाम में धधकी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े के गोदाम में धधकी आग
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
Updated Mon, 25 May 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार तड़के पिंडारी मार्ग पर स्थित कपड़े के एक गोदाम में शॉट सर्किट से आग लग गई, जिससे गोदाम में रखा कपड़ा जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों, पुलिस और आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रविवार तड़के करीब चार बजे कठायतबाड़ा गांव स्थित सनत इंटर प्राइजेज के प्रथम तल स्थित कपड़े के गोदाम में बिजली का शॉट सर्किट हो गया। गोदाम से धुआं उठते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। इंटर प्राइजेज को राजेंद्र कर्म्याल और प्रेम प्रकाश कर्म्याल चलाते हैं।
विज्ञापन
इंटर प्राइजेज से जुड़े लोगों को फायर स्टेशन का नंबर मालूम नहीं होने के कारण उन्हें सूचना देने यहां से दो किमी दूर फायर स्टेशन जाना पड़ा। इसी के बाद एफएसओ किशोर राम के नेतृत्व में दमकल कर्मी पानी से भरे दो वाहनों को लेकर मौके पर पहुंचे। धधकती आग पर उन्होंने और आसपास के लोगों ने पानी की बौछार की।
विज्ञापन
आग बुझाने में स्थानीय लोगों के अलावा एसआई गोपाल राम की अगुवाई में पुलिस ने भी खासी मशक्कत की। दूसरी मंजिल पर रेडीमेड कपड़ों की सिलाई का काम होता है। आग की लपटों से उसे भी आंशिक नुकसान हुआ है। फायर स्टेशन आफिसर किशोर राम ने बताया कि आग की इस घटना में मालिकों को करीब 48 लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है।