{"_id":"58f7a0d84f1c1b1a74473406","slug":"dare-performance-for-salary-continues-on-third-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन के लिए धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन के लिए धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी कपकोट में अस्पतालकर्मियों के समर्थन में बैठे पूर्व विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चार महीने से रुके वेतन के भुगतान की मांग को लेकर गंगाशील बरेली से पीपीपी मोड पर संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट के डॉक्टरों और कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा ओपीडी का बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को आयोजित सभा में वक्ताओं ने मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी।
अस्पताल परिसर में हुई सभा में डाक्टरों और कर्मचारियों ने कहा है कि उन्हें गत दिसंबर महीने से वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। उनके सारे काम प्रभावित हो चुके हैं। दुकानों से भी अब उन्हें उधार पर सामान भी मिलना बंद हो गया है। स्कूल में बच्चों की फीस भी नहीं जा पा रही है। वेतन के लिए संस्था के अधिकारियों को कई बार पत्र भेज दिए हैं, जिन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर भी उनकी मदद न करने का आरोप लगाया। कहा कि शीघ्र वेतन न मिलने पर आपातकालीन सेवा समेत सभी वाओं का बहिष्कार किया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में डॉ. एनके उपाध्याय, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. आलोक, डॉ. विक्की, डॉ. निशा किरन, डॉ. पंकज, डॉ. राजीव माजिला, फार्मेसिस्ट नीरज पांडे, विनीता बिष्ट, स्टाफ नर्स हरिओम उपाध्याय, खड़क सिंह, जीवन, दीपा, एक्सरे तकनीशियन हरीश भट्ट, लैब तकनीशियन भरत कुमार, वार्ड ब्वाय प्रकाश तिरूवा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डा. एसके साह ने बताया कि कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए ओपीडी के संचालन के लिए दो डॉक्टर, एएनएम और नर्स भेजे हैं। आपातकालीन सेवाओं में शील कर्मियों का सहयोग मिल रहा है।
पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनरत डाक्टरों और कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से डाक्टरों और कर्मियों का भुगतान शीघ्र करने को कहा। बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने दूरभाष पर गंगाशील बरेली के प्रशासनिक निदेशक से वार्ता कर आंदोलित डाक्टरों और कर्मियों को वेतन का शीघ्र भुगतान करने को कहा है। इधर डाक्टरों और कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार किए जाने से मरीजों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।