फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Damaged roads put brakes on buses on several routes

Bageshwar News: क्षतिग्रस्त सड़कों ने कई रूटों की बसों पर लगाया ब्रेक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Damaged roads put brakes on buses on several routes
बागेश्वर। जिले में बरसात के चलते लोग यात्राओं से बच रहे हैं जिससे रोडवेज की बस सेवाओं के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। यात्रियों की कमी के चलते रोडवेज डिपो से संचालित होने वाली दिल्ली-धरमघर और दिल्ली-मुनस्यारी सेवा का संचालन जिला मुख्यालय से ही हो रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो से रोजाना चार सेवाओं का संचालन होता है। इनमें से तीन सेवाएं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से दिल्ली के लिए संचालित की जाती हैं। वर्तमान में जिले की कई सड़कें क्षतिग्रस्त होने से लोग अनावश्यक यात्रा से बच रहे हैं। जरूरी होने पर ही कम लोग आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों जिला मुख्यालय से धरमघर और मुनस्यारी भेजी गई बसों में कम यात्रियों के यात्रा करने से रोडवेज का बजट गड़बड़ाने लगा। डिपो प्रशासन ने दोनों सेवाओं का संचालन जिला मुख्यालय से दिल्ली के लिए करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यात्रियों की संख्या में आ रही कमी से ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की आय कम हो रही है जिसके चलते जिला मुख्यालय से बसों का संचालन किया जा रहा है। बरसात का सीजन खत्म होने और नवरात्र से बसों को निर्धारित रूटों पर भेजा जाएगा। - अनिल सिंह, कार्यशाला प्रभारी, रोडवेज डिपो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed