फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   cylinder vehicle did'nt arrived even after hours of waiting

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं पहुंचा गैस वाहन

Wed, 20 Sep 2017 10:58 PM IST
बागेश्वर। अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Sep 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
cylinder vehicle did'nt arrived even after hours of waiting
बागेश्वर के कठायतबाड़ा में सुबह से सिलेंडरों के साथ कतार में खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी कठायतबाड़ा में गैस का वाहन नहीं पहुंचा। नाराज लोगों ने विकासखंड कार्यालय को जाने वाली सड़क पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से वार्ता की। डीएसओ द्वारा 27 सितंबर को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति का आश्वासन देने के बाद लोगों ने जाम खोला। जिला मुख्यालय में रसोई गैस की किल्लत बरकरार है। गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं। प्लांट से कम सिलेंडरों की आपूर्ति होने के कारण एक बार फिर बैकलॉग बढ़कर तीन हजार पहुंच गया है।
विज्ञापन


बुधवार को कठायतबाड़ा में गैस बंटनी थी। क्षेत्र के लोग सिलेंडर के साथ सुबह से ही सड़क किनारे कतार लगाकर खड़े हो गए। घंटों बाद भी गैस का वाहन नहीं आने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सिलेंडरों के साथ बीच सड़क पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि पिछले डेढ़ माह से क्षेत्र में रसोई गैस के सिलेंडर वितरित नहीं किए गए हैं। रसोई गैस समाप्त होने के कारण चूल्हा नहीं जल पा रहा है। सिलेंडर नहीं मिलने से कई परिवार होटलों से खाना मंगाने को मजबूर हैं। लोगों के जाम लगाने से वाहनों का संचालन ठप हो गया।
विज्ञापन


दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम लगा रहे लोगों से बातचीत की। बाद में डीएसओ जेएस कंडारी ने फोन से 27 सितंबर को कठायतबाड़ा में गैस का वाहन भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही लोगों ने जाम खोला। जाम लगाने वालों में सुरेश खेतवाल, श्याम सिंह मेहता, ललित मोहन तिवाड़ी, राधा देवी, पुष्पा देवी, जानकी देवी, हिमांशु तिवाड़ी, भुवन, संजय नेगी, नरेंद्र धामी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed