{"_id":"64b43ca8b829f0e14306b954","slug":"cultural-programme-orgnised-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-84-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: हजारों भक्तों ने की बलिबुबु मंदिर में पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: हजारों भक्तों ने की बलिबुबु मंदिर में पूजा-अर्चना
Mon, 17 Jul 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। सिद्धपुरुष बलिबुबु धाम जिंतोली में अखंड रामायण पाठ हवन-यज्ञ और भंडारे के साथ संपन्न हुआ।
बलिबुबु अखंड रामायण पाठ आयोजन समिति की ओर से आयोजित रामायण पाठ शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। रामायण पाठ रविवार दोपहर एक बजे संपन्न हुआ। रामायण पाठ संपन्न होने के बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन हुए। रामायण पाठ आयोजन समिति अध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार के नेतृत्व में मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख भरत फस्वार्ण, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कमलेश मेहता, हरीश रावत, जितेंद्र मेहता, बलवंत सिंह रावत, कैलाश परिहार त्रिलोक बुटोला, देवेंद्र गोस्वामी, बलवंत भंडारी, पदम सिंह परिहार, गिरीश कोरंगा, कमल पंत आदि ने पौधरोपण किया। आयोजन समिति ने बताया कि मंदिर परिसर में दूरदराज के गांवों से पहुंचे हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा देर शाम तक चला। घिघेश्वर शिव धाम में हरेला पर्व के दिन से अखंड रामायण पाठ शुरू होगा।