फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural Gathering in Maharshi School

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ महर्षि स्कूल का वार्षिकोत्सव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Cultural Gathering in Maharshi School
बागेश्वर के महर्षि विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम पेश करते विद्यार्थी। सं? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। महर्षि विद्या मंदिर बिलौना का वार्षिकोत्सव ‘गूंज’ धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, मराठी गीत और नृत्य से मन मोहा। कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम अनुराधा पाल, सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा और प्रधानाचार्या रेखा धामी ने किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं ने कुमाऊंनी गीत से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। शास्त्रीय संगीत पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

विभिन्न प्रदेशों के लोक नृत्य पेश कर मौजूद छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी कक्षाओं के शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहां पर एनसीसी कमाडेंट कर्नल वीके उप्रेती, बीईटो कमलेश्वरी मेहता, वरिष्ठ नागरिक रणजीत बोरा, दलीप खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, शीला भाकुनी, कविता कांडपाल, सावित्री धामी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed