फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural Gathering in Kashildev Temple

भगवान काशिलदेव को लगाया नए अनाज का भोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Cultural Gathering in Kashildev Temple
कपकोट के काशिलदेव मंदिर में पूजा के दौरान ढोल, नगाड़े बजाते वादक। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के काशिलदेव मंदिर में स्याल्दे बिखौती मेले का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने मंदिर में आकर भगवान काशिल देव की पूजा अर्चना की और उन्हें नए अनाज का भोग लगाया। मंदिर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

बैसाखी पर्व के दूसरे और तीसरे दिन कपकोट के लाटू देव और काशिल देव मंदिर में स्याल्दे बिखौती मेले का आयोजन किया जाता है। शुक्रवार को लाटू देवता मंदिर में भक्त पूजा अर्चना को उमड़े। शनिवार को काशिल देव मंदिर में सुबह से रौनक रही। कपकोट गांव के अलावा आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने भी मंदिर में आकर पूजा अर्चना की। सुबह से चला पूजापाठ का दौर दोपहर बाद तक जारी रहा। इस दौरान भक्तों ने भगवान को नया अनाज अर्पित किया और उनसे आने वाले साल में अच्छी पैदावार होने का आशीर्वाद लिया। दोपहर बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन कराया गया। लोगों ने भगवान काशिल देव को भोग लगाने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष जमन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान सीता कपकोटी ने बताया कि मंदिर में हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर पुजारी नवीन उपाध्याय, गणेश उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला कपकोटी, महिमन कपकोटी, मुन्ना कपकोटी, नवीन कपकोटी, तारा कपकोटी, चंद्रशेखर जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed