कपकोट/बागेश्वर। शिखर भनार के प्राचीन मेले का आगाज हो गया है। तीन दिन तक चलने वाले मेले में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।
भनार के बंज्यैण मंदिर में मेले का शुभारंभ कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने किया। उन्होंने भनार मेले को क्षेत्र की पहचान बताते हुए कहा कि मेले को सरक्षित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। पहले दिन भनार के बंज्यैण मंदिर, दूसरे दिन शिखर के मूलनारायण मंदिर, मेले के समापन के दिन भनार के नौलिंग मंदिर में धार्मिक आयोजन होंगे।
रविवार को मेले में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग जुटे। मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही झोड़ा-चांचरी का आयोजन किया गया। शुभारंभ के अवसर पर पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह मेहता, कुंजर कोरंगा, नारायण सिंह कोश्यारी, गणेश सुरकाली आदि थे।