फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural Gathering

दुलम गांव में महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cultural Gathering
बागेश्वर के दुलम में भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दुलम गांव के मां भगवती मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। कथा से पूर्व गांव की महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के थाप पर जयकारे लगाते हुए कलश यात्रा में भागीदारी की। व्यास चंद्रशेखर जोशी ने ग्रामीणों को भागवत कथा का मर्म बताया।
विज्ञापन

भागवत कथा का आयोजन भवान सिंह, मोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह और मोहनी देवी ने कराया है। भागवत कथा के शुभारंभ पर गांव की महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर मां भगवती के मंदिर पहुंची। जहां से माता के जयकारों के साथ सरयू नदी तक कलश यात्रा निकाली गई। सरयू का जल लेकर यात्री वापस मंदिर पहुंचे। मंदिर में पं. पूरन चंद्र जोशी, भास्कर जोशी, कौस्तुब जोशी और मोहन जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा करवाई। इसके बाद भागवत का मूल पाठ हुआ। वहां पर भगवत कोरंगा, राजू कोरंगा, शेर सिंह, जनार्दन कोरंगा, विवेक, सीता देवी, विमला देवी, हेमा देवी, नीमा देवी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed