फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Crop Saftey tool

कुरमुला कीट से फसलों को बचाने में सहायक है वियल कुरमुला ट्रैप: डॉ. पांडेय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Crop Saftey tool
विवेकानंद कृषि अनुसंधान केंद्र की ओर से बनाया गया कुरमुला कीट ट्रैप यंत्र। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कुरमुला कीट से फसलों को बचाने के लिए किसानों को विवेकानंद कृषि अनुसंधान केंद्र ने बड़ी राहत प्रदान की है। केंद्र ने कुरमुला कीट प्रबंधन के लिए वियल कुरमुला ट्रैप नामक यंत्र बनाया है। जिसकी मदद से किसान आसानी से कुरमुला कीट से होने वाले नुकसान से निजात पा सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर के वैज्ञानिकों ने इस यंत्र को बेहद कारगर बताया है। इसके अलावा जैविक और रासायनिक विधियों के उपयोग से भी कुरमुला को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन

कुरमुला कीट (गुबरैला की लार्वा स्थिति) फसल, सब्जी और फल सभी प्रकार की खेती के लिए नुकसानदायक है। यह जमीन पर रहकर पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाता है। जिले के सभी क्षेत्रों में कुरमुला कीट किसानों के लिए चुनौती साबित होता है। समय-समय पर किसान गोष्ठियों में इसके प्रबंधन को लेकर जानकारी दी जाती है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक किसानों को वियल कुरमुला ट्रैप की मदद से कुरमुला कीट प्रबंधन के लिए जागरूक कर रहे हैं। इस ट्रैप को खेतों में लगाकर आसानी से कुरमुला कीट को ट्रैप किया जा सकता है। इसके अलावा डब्ल्यूजीपीएसबी पाउडर का छिड़काव कर जैविक रूप से भी कुरमुला कीट से निजात पाई जा सकती है। कुरमुला कीट प्रबंधन के लिए रासायनिक दवाइयों का छिड़काव भी एक विकल्प है लेकिन यह लंबी अवधि (चार से छह महीने) की फसलों में ही किया जाना चाहिए। सब्जी वाली फसलों में इसका छिड़काव नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed