फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   teenager gave birth to child

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म

Wed, 30 Jan 2019 11:05 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: Almora desk Updated Wed, 30 Jan 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
teenager gave birth to child
marital rape - फोटो : pexels.com

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने जिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। मामला खुलने के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़ित किशोरी फरीदाबाद में अपनी मां के साथ रहकर पढ़ाई करती है। तीन दिन पूर्व वह परिवारवालों के साथ गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। उसके पेट में दर्द होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसके गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद उसने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। 
विज्ञापन


परिजनों के पूछने पर किशोरी ने बताया कि नोएडा में नौकरी करने वाले गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा होने पर किशोरी के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। सीजेएम की अदालत के आदेश पर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। आरोपी युवक भी गांव की उसी शादी में शामिल होने आया था, जिसमें किशोरी आई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के साथ मायके में रहेगी किशोरी     
बागेश्वर। गांव के बड़े बुजुर्ग दोनों की शादी कराने के पक्ष में हैं लेकिन आरोपी युवक के परिजन इसका विरोध कर रहे हैं। हालांकि कानून के जानकार बताते हैं कि किशोरी के बालिग होने तक उसकी शादी भी नहीं हो सकती है। फिलहाल किशोरी बच्चे के साथ मायके में ही रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed