फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   man arrest in sexual abuse in almora

शादी का झांसा देकर पांच साल तक बनाए शारीरिक संबंध

Wed, 19 Jun 2019 11:26 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
बागेश्वर। Published by: दीपक नेगी Updated Wed, 19 Jun 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
man arrest in sexual abuse in almora
प्रतीकात्मक तस्वीर

जिले के एक गांव निवासी युवती ने दूसरे गांव के युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और जहां से उसे जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


जिले के एक गांव निवासी युवती ने मंगलवार को कोतवाली में सौरभ जोशी निवासी ग्राम बुरुसिया के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। युवती ने सौरभ पर पांच वर्षों से उसकी मां की अनुपस्थिति में उसके घर आने और शादी का झांसा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इस पर कोतवाली में धारा 376/420/452 आईपीसी के तहत युवक के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया। 
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तिलक राम वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने बुधवार को आरोपी युवक को उसके घर से पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। टीम में एसआई मीना रावत,  अशोक पंवार, नरेंद्र गोस्वामी आदि थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed