फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Four injured, including student wing of student wing

होटल में मारपीट, छात्रसंघ उपाध्यक्ष सहित चार घायल 

Fri, 24 Nov 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Fri, 24 Nov 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
Four injured, including student wing of student wing
अपराध्‍ा। - फोटो : amar ujala

नगर के एक होटल में किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान ईंट और डंडे भी चले। इससे काउंटर का शीशा टूट गया। मारपीट में छात्रसंघ उपाध्यक्ष सहित चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छात्र संघ उपाध्यक्ष को रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर के ताकुला रोड पर स्थित आशीष होटल के सामने एक बारात का जलपान हो रहा था। इसी दौरान होटल के काउंटर में मारपीट हो गई। मारपीट में होटल के काउंटर का शीशा टूट गया। इसके बाद सड़क पर भी जमकर हंगामा हुआ। ईंट और डंडे चलने से वहां पर अफरातफरी मच गई। बारात की लाइटिंग भी सड़क किनारे बिखर गई।
विज्ञापन


अफरातफरी के बीच बारातियों ने भागकर जान बचाई। मारपीट में छात्र संघ उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला, जगदीश कार्की गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। होटल स्वामी की ओर से शुक्रवार को कोतवाली में छात्रसंघ उपाध्यक्ष गोविंद सहित आधा दर्जन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल स्वामी आशीष का आरोप है कि कुछ युवकों ने होटल में आकर रूम मांगा, जब रूम खाली नहीं होने की बात कही गई तो वे बदतमीजी पर उतर आए। इसके बाद युवकों ने उसके साथ मारपीट की और काउंटर का शीशा तोड़ दिया। वहीं, छात्रसंघ उपाध्यक्ष गोविंद के भाई की ओर से भी पुलिस में तहरीर दी गई है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार रात को गोविंद लघुशंका कर रहा था, इसी दौरान हीरा सिंह, हिम्मत सिंह और आशीष ने उस पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसका भाई और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। गोविंद के सिर में गंभीर चोटें होने के कारण उसे रेफर किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


दो पक्षों में मारपीट का मामला है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
- वीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, बागेश्वर। 

शाम होते ही सड़कों पर होने लगती है अराजकता

नगर की सड़कों पर शाम होते ही अराजकता का माहौल पैदा हो रहा है। इससे आम लोगों में दहशत व्याप्त है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि में गश्त बढ़ाकर आम लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। कांग्रेस नेता राजेंद्र टंगड़िया और विनोद पाठक ने कहा कि शाम होने के बाद नगर की सड़कों पर निकलना आम जनता के लिए दूभर हो गया है। आम लोग अपनी सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed