फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Do not remove alcohol from the shop, put a case on 23

दुकान से शराब हटाई नहीं, 23 पर केस कर दिया 

Fri, 11 Aug 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Fri, 11 Aug 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Do not remove alcohol from the shop, put a case on 23
एसडीएम गरुड़ - फोटो : अमर उजाला
 दाणोंछीना से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले 23 लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 107/116 के तहत कार्रवाई की गई है। इससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को निरस्त करने के साथ ही शराब की दुकान को खाली करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचे खरही के लोगों ने कहा कि दाणोंछीना से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर 22 जुलाई को शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया था। तब प्रशासन की ओर से दुकान बंद करने का लिखित आश्वासन देते हुए कहा गया था कि एक सप्ताह के भीतर दुकान से शराब हटा ली जाएगी। इस आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया था। लेकिन अभी तक दुकान से शराब नहीं हटाई गई है। जबकि धरना-प्रदर्शन में शामिल 23 लोगों के खिलाफ धारा 107/116 के तहत कार्रवाई की गई है।  क्षेत्रवासियों ने बंद की गई दुकान से शराब हटाने और 23 लोगों के खिलाफ दर्ज मामले शीघ्र वापस लेने की मांग की। बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में सुनील कुमार, धरम सिंह, कमल, गिरीश चंद्र, रमेश, गोपाल सिंह, धर्मानंद मिश्रा, मनोज भट्ट, महिपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, धर्मानंद भट्ट, महेश लाल आदि थे। 
विज्ञापन


बियर बार के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
गरुड़ (बागेश्वर)। टीट बाजार और बैजनाथ में बियर बार खुलने की सुगबुगाहट से क्षेत्र की महिलाएं फिर से सड़कों पर उतर आईं। शुक्रवार को टीट बाजार, स्यालटीट, भकुनखोला, बैजनाथ, फुलवाड़ी गूंठ गांव की महिलाएं टीट बाजार और बैजनाथ में बियर बार खुलने सूचना पर एसडीएम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने एसडीएम सुंदर सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में बियर बार किसी भी कीमत पर नहीं खुलने देंगी। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed