{"_id":"594967d24f1c1b59508b46d6","slug":"cctv-footage-explored-in-search-of-bikers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स की तलाशी में खंगाली सीसीटीवी फुटेज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स की तलाशी में खंगाली सीसीटीवी फुटेज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील रोड पर नशे में धुत बाइकर्स द्वारा दो वाहनों को टक्कर मारने और एक व्यक्ति को चोटिल करने का आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर पुलिस ने बाइकर्स के वाहन की पहचान के लिए तहसील क्षेत्र के होटल और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, लेकिन सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार दोपहर नशे में धुत होकर तेज रफ्तार से आ रहे बाइक (5588) सवार ने सामने से आ रही एक अन्य बाइक (यूके 03-3344) को टक्कर मारकर उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। इसके अलावा टक्कर से बाइक चालक शराजुद्दीन चोटिल हो गए।
विज्ञापन
बाइकर्स इतने में ही नहीं रुका उसने सड़क के दूसरी दिशा पर खड़ी बाइक (यूके 02-5584) को टक्कर मारकर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया और फरार हो गया। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि जांच में वाहन संख्या 5588 बाइक नहीं है बल्कि स्कूटी संख्या यूके 01-5888 नंबर है। घटना में पल्सर बाइक दर्शाई गई है।
विज्ञापन
सही नंबर ट्रेस करने पर इस सड़क एक होटल और एक घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई। लेकिन, उस समय बिजली नहीं होने से फुटेज रिकॉर्ड नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल वाहन की सही संख्या जानने के लिए एसओजी और एसआईटी की टीम की सहायता ली जा रही है। टीम एआरटीओ कार्यालय जाकर नंबर ट्रेस करेेगी। उन्होंने बताया कि आरोपी का जल्दी पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।