{"_id":"5a01e6ee4f1c1b65548bb9f8","slug":"91510074094-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलम परगड़ की ग्राम प्रधान के पति की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुलम परगड़ की ग्राम प्रधान के पति की संदिग्ध हालात में मौत
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कपकोट तहसील के गुलम परगड़ की ग्राम प्रधान के पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रधान पति का शव घर से काफी दूर झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
गुलम परगड़ की ग्राम प्रधान विमला देवी के पति गोविंद सिंह (33) पुत्र नंदन सिंह का शव सोमवार देर शाम गांव से करीब एक किमी दूर झाड़ियों में पड़ा मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने पर ग्रामीणों ने घटना की सूचना कपकोट थाने को दी। कपकोट थाने से रात में ही एसओ सत्यप्रकाश रायपा ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में शव पर खरोंच के निशान मिले। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम न करने का अनुरोध किया। इस पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। मामले में एसओ एसपी रायपा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी पर भी संदेह नहीं जताया है। परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया गया था, जिस पर पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया गया। एसओ के अनुसार पहाड़ी मार्ग पर कंटीली झाड़ियों में गिरने के कारण खरोंचे आ सकती हैं। मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है। आरंभिक जांच में मामला संदिग्ध नहीं पाया गया।