{"_id":"5957d2984f1c1bcd3b8b4d2c","slug":"71498927768-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स साइकिलें उड़ाने वाले तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पोर्ट्स साइकिलें उड़ाने वाले तीन चोर गिरफ्तार
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। तहसील क्षेत्र में एक घर से 50 हजार मूल्य की दो स्पोर्ट्स साइकिलें चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो नेपालियों सहित तीन चोरों को पकड़ लिया। चोरी की गईं साइकिलें भी बरामद कर ली गई हैं।
तहसील क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के घर से 30 हजार और 20 हजार मूल्य की दो स्पोर्ट्स साइकिलें चोरी हो गईं थी। 30 जून की शाम को साइकिल चोरी होने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई। पुलिस ने शनिवार को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइकिल चोरने के आरोप में नेपाल के रिजुपोखरा निवासी अजय, करन और बनखोला बागेश्वर निवासी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों से चोरी की साइकिलें भी बरामद कर ली गई हैं। पुलिस टीम में एसआइ कर्मवीर सिंह, एसआइ भवान सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह गैड़ा, कैलाश सिंह शामिल थे। रिपोर्ट दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर साइकिल चोरों को पकड़ने पर पुलिस अधीक्षक पुलिस टीम की सराहना की है।