फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   बिलौना में मनचलों ने जमाया डेरा

बिलौना में मनचलों ने जमाया डेरा

Thu, 30 Aug 2018 11:25 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
बिलौना में मनचलों ने जमाया डेरा

विज्ञापन
बागेश्वर। ताकुला मोटर मार्ग पर बिलौना में मनचलों ने डेरा जमाया है। ये मनचले महर्षि विद्या मंदिर की स्कूल आती-जाती छात्राओं को परेशान कर रहे हैं। छात्राओं से छीटाकसी, फब्तियां कसने और छेड़छाड़ का यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। आजिज छात्राओं की शिकायत पर प्रधानाचार्य ने पुुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

इन दिनों पुलिस की सुस्ती के चलते मनचले फिर सक्रिय हो गए हैं। इन्होंने बिलौना स्थित महर्षि विद्या मंदिर के आसपास डेरा जमाया है। हर रोज स्कूूल आती-जाती छात्राओं से अभद्रता कर रहे हैं। पुलिस सुस्ती से मनचलों के हौसले भी बुलंद हैं। छात्राओं के विरोध पर उठा लेने की धमकी दे रहे हैं। मनचलों की इस हरकत से परेशान छात्राओं ने विद्यालय की प्रधानाचार्य से शिकायत की है। प्रधानाचार्य रेखा धामी का कहना है कि छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस से छेड़छाड़ के मामलों की शिकायत की है। उन्होंने सुबह और शाम स्कूल और मार्ग में पुलिस गश्त की मांग की है।
विज्ञापन


कालेज के आसपास भी मनचलों का जमावड़ा
बागेश्वर। कपकोट मार्ग पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के आसपास भी मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है। यहां भी मनचले महाविद्यालय और कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की आती-जाती छात्राओं को परेशान करते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एससी पंत का कहना है कि शैक्षणिक संस्थान खुलने और बंद होते वक्त पुलिस की ड्यूटी लगानी चाहिए। कंट्रीवाइड की प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी ने भी स्कूल समय पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
अधिकारियों को स्कूल-कालेजों के खुलने और बंद होते समय गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों की तैनात रहेंगे। मनचलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। छात्राएं किसी समस्या पर की शिकायत हेल्पलाइन में दर्ज करा सकती हैं। -मुकेश कुमार, एसपी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed