{"_id":"5b32856b4f1c1bda6e8ba13e","slug":"151530037611-bageshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब दुकान में ओवररेट की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब दुकान में ओवररेट की शिकायत
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रशासन की बार-बार ताकीद के बाद भी शराब कारोबारी ओवररेट से बाज नहीं आ रहे। नगर की इकलौती विदेशी शराब दुकान में ओवररेट का मामला सामने आया है। कुछ उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत की है। उन्होंने प्रशासन से उपभोक्ताओं की जेब काट रहे शराब कारोबारी पर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को उपभोक्ता राजेंद्र सिंह, हरीश बिष्ट, विनोद कुमार, सुंदर, राजू आदि ने ओवररेट की शिकायत की। उपभोक्ताओं के मुताबिक शराब दुकान में पव्वा 30 रुपये, अध्धा 60 रुपये और बोतल पर 90 रुपये तक ओवररेटिंग की जा रही है। उपभोक्ताओं ने ओवररेट के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी दी है।