फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   ओवर रेट में अंग्रेजी शराब की दुकान का चालान

ओवर रेट में अंग्रेजी शराब की दुकान का चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
ओवर रेट में अंग्रेजी शराब की दुकान का चालान
बागेश्वर। ओवर रेट में शराब बेच रहे बागेश्वर अंग्रेजी शराब की दुकान का आबकारी विभाग ने चालान किया है। आबकारी विभाग ने दुकान में छापा मारकर ओवर रेट पकड़ी। अनुज्ञापी को एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन


बागेश्वर अंग्रेजी शराब की दुकान में लंबे समय से ओवर रेट की शिकायत मिल रही थी। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर आबकारी विभाग की किरकिरी हो रही थी। रविवार को हरकत में आए आबकारी विभाग ने बागेश्वर अंग्रेजी शराब की दुकान में छापा मारकर ओवर रेट का मामला पकड़ा। जिला आबकारी अधिकारी विवेक सोनकिया ने बताया कि एक नेपाली मजदूर को दुकान में भेजा गया।
विज्ञापन


उससे आइजल सोलमेट ब्लू कंपनी का अद्धा मंगाया गया, जिसकी कीमत 270 रुपए है। लेकिन, सेल्समैन ने अद्धा 300 रुपये में दिया। साथ ही उसने उपभोक्ता को बिल भी नहीं दिया। मौके पर पहुंचे आबकारी अधिकारी विवेक सोनकिया ने दुकान का चालान करते हुए 95362 रुपये का अर्थदंड लगाया है। इस वर्ष बागेश्वर के पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्र सिंह परिहार और आनंद बिष्ट के नाम पर दुकान आवंटित हुई है। छापेमारी टीम में माधो राम व महेश भोटिया भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्थदंड नहीं भरा तो प्रतिभूति से कटेगी राशि
जिला आबकारी अधिकारी विवेक सोनकिया ने बताया कि आबकारी अधिनियम के नियम 13.5 के तहत दुकान पर कार्रवाई की गई है। इसके तहत 95362 रुपयों का अर्थदंड लगाया है। एक हफ्ते के भीतर यदि अर्थदंड जमा नहीं किया गया तो ठेकेदार की अग्रिम प्रतिभूति से राशि काट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed