फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   गर्भवती महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पिटाई

गर्भवती महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पिटाई

Sun, 22 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पिटाई
बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। एक युवक ने गर्भवती महिला से छेड़छाड़ की। विरोध पर गर्भवती की पिटाई लगा दी। महिला के कपड़े भी फाड़ डाले। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल गर्भवती को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम कपकोट थाना क्षेत्र के किलपारा गांव निवासी भूपाल राम गांव की ही लक्ष्मी (24) पत्नी भरत कुमार के घर में घुस गया। लक्ष्मी पांच माह के गर्भ से है। उस वक्त घर पर लक्ष्मी और उसके दो छोटे बच्चे थे। युवक ने घुसने के साथ ही गर्भवती से छेड़छाड़ शुुरू कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो युवक हमलावर हो उठा। उसने लात-घूसों से महिला की पिटाई लगा दी। इस दौरान युवक ने महिला के कपड़े भी फाड़ डाले।
विज्ञापन


महिला की चीखपुकार सुनकर पड़ोसी जुटते तब तक युवक मौके से फरार हो गया। इस बीच पति भी घर लौट आया। इसके बाद घायल महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि भूपाल काफी समय से उसे परेशान करता आ रहा था। काफी समझाने बुझाने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपी ने मारपीट के दौरान पेट पर भी लात मारी। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, अस्पताल की सूचना मिलने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित का हालचाल लेने की जहमत तक नहीं उठाई। कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल कपकोट का होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ दिया। देर शाम कपकोट पुलिस ने रिपोर्ट लिखि।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed