फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   भराड़ी में कार खाई में गिरी, कार स्वामी चोटिल

भराड़ी में कार खाई में गिरी, कार स्वामी चोटिल

Mon, 01 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
भराड़ी में कार खाई में गिरी, कार स्वामी चोटिल

विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। सोमवार सुबह पिंडारी सड़क पर भराड़ी, शामा, सोंग तिराहे के पास एक आल्टो कार अचानक असंतुलित होकर 50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना कार स्वामी घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह फरसाली निवासी हरीश कोश्यारी कपकोट से अपनी आल्टो कार ( वाहन संख्या यूके02 टीए 3321) से अपने घर फरसाली जा रहे थे। पिंडारी सड़क पर भराड़ी, शामा सोंग तिराहे के पास उनकी कार अचानक असंतुलित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इससे कार में सवार हरीश कोश्यारी के मुंह और सिर में चोटें आ गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट ले जाया गया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश रावत ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।
विज्ञापन


बता दें कि भराड़ी, शामा, सोंग तिराहे के पास टैक्सी स्टैंड का निर्माण कार्य अधर में लटके होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। 20 दिन पहले यहां एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने लोनिवि से स्टैंड का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed