{"_id":"6838a3e6eb5616826602fb18","slug":"crime-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-115994-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करने वाला गिरफ्तार
Thu, 29 May 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 29 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पुलिस कर्मियों पर जान से मारने की नीयत से वाहन चढ़ाने का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने बताया कि विगत 25 नवंबर को पुलिस टीम कपकोट मोटर मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान बालीघाट तिराहे, माणीखेत धारे के पास पुलिस ने कपकोट की तरफ से आ रही बोलेरो को रोकने का प्रयास किया। चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेजी से पुलिस टीम की तरफ दौड़ा दिया। पुलिस टीम ने किसी तरह खुद को बचाया। मौके का फायदा उठाकर वाहन में सवार तीन लोग फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने घटना के एक सप्ताह बाद सरेंडर कर दिया था। बाकी दो पकड़ से बाहर थे। उन्होंने बताया कि मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी हल्द्वानी के विचली गौजाजाली निवासी भाष्कर परिहार उर्फ हेमन्त सिंह परिहार (21) को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अब भी पहुंच से दूर है। संवाद
विज्ञापन