{"_id":"682e178ab80ada3302081c00","slug":"crime-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-115748-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: खाई में मैक्स वाहन गिरने से दंपती घायल, महिला रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: खाई में मैक्स वाहन गिरने से दंपती घायल, महिला रेफर
Wed, 21 May 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 21 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के रवाईखाल-बिजोरीझाल मार्ग पर रात के समय मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दंपती घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पत्नी को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामूली घायल पति को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रवाईखाल निवासी कैलाश सिंह परिहार ने मंगलवार की रात फोन के माध्यम से पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। कोतवाली पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल रवाना हुई। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि राजेंद्र सिंह ऐठानी (45) अपनी पत्नी कमला देवी (43) निवासी बिजोरीझाल के साथ रवाईखाल में विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 60 मीटर नीचे खाई में गिर गया। पुलिस और फायर सर्विस की टीम के वहां पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने वाहन में सवार दंपती को बाहर निकाल लिया था।
दंपती का पुत्र और आसपास के लोग दोनों को जिला अस्पताल लेकर आए। डॉ. भूपेंद्र घटियाल ने बताया कि महिला की पसलियों में फ्रैक्चर था। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। वाहन चला रहे उनके पति को हल्की चोट थी। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।