{"_id":"682e18b9c8e7b4a8fe0af6bd","slug":"crime-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-115732-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मजबे गांव में जंगली सुअर के हमले से युवक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मजबे गांव में जंगली सुअर के हमले से युवक जख्मी
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में सुअर के हमले में जख्मी युवक का हालचाल जानते वनकर्मी। संवाद
बागेश्वर। जिले के ग्रामीण अंचलों में जंगली सुअरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। नैल ग्राम पंचायत के मजबे गांव में जंगली सुअर ने सरेशाम युवक पर हमला कर दिया। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभावित ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है।
मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे दीप चंद्र जोशी (35) पुत्र प्रेम बल्लभ जोशी अपने घर के समीप आलू के खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वह बगीचे के कोने पर लगे ढेर से गायों के लिए घास निकालने गया। ढेर के पीछे छिपकर बैठे सुअर ने युवक पर अचानक हमला कर दिया। हमले में सुअर ने युवक के पैर को जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर सुअर वहां से भाग गया।
परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में भर्ती युवक ने बताया कि घटना के समय उजाला ही था। जंगली सुअर वहां अपने दो बच्चों के साथ था। सुअर ने अचानक से हमला कर पैर में दांत गड़ा दिए। चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र घटियाल ने बताया कि युवक का एक पैर बुरी तरह से जख्मी है।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद रेंजर और वन विभाग के कर्मचारी रात को जिला अस्पताल पहुंचे। रेंजर करायत ने बताया कि चिकित्सक की रिपोर्ट के अनुसार युवक को मुआवजा दिया जाएगा।