फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   crime in bageshwar

चोरों के हौसले बुलंद:दुकान तोड़कर डेढ़ लाख मूल्य के मोबाइल फोन चोरी किए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
crime in bageshwar
बागेश्वर। चोरों ने जिला अस्पताल के पास एक दुकान का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये के मोबाइल फोन चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना शनिवार रात की है। रविवार सुबह घटना का पता चला।
विज्ञापन

कपकोट के ग्राम गोलना निवासी रवींद्र शाही की दुकान शाही कम्यूनिकेशन मोबाइल सेंटर के नाम से जिला अस्पताल के पास है। रविवार सुबह उनकी दुकान के शटर का ताला टूटा था। चोरों ने टूटा ताला पास में ही फेंक दिया था। पड़ोसी दुकानदार योगेश पाठक ने सुबह करीब सात बजे घटना की सूचना रवींद्र को दी। आनन-फानन में रवींद्र मौके पर पहुंचे। देखा कि दुकान में मोबाइल फोन कम हैं। रवींद्र ने बताया कि घटना में 10 से 15 हजार रुपये तक के 10-12 फोन चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

रवींद्र ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी डीआर वर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने छानबीन की। पाया कि चोरों ने दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा उखाड़ दिया था। दुकान के भीतर भी कैमरे लगे थे। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली लेकिन सीसीटीवी में चोर नहीं दिखाई दिए। अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरों ने दुकान के बाहर लगा कैमरा उखाड़ने के बाद शटर का ताला तोड़ा और शटर गिराकर अंधेरे में चोरी की। दुकान में अंधेरा होने के कारण चोर सीसीटीवी में कैद नहीं हुए। कोतवाली प्रभारी डीआर वर्मा ने बताया कि एसएसआई खष्टी बिष्ट को मामले की जांच सौंपी गई है। मामले में कुछ क्लू मिले हैं। कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शातिराना अंदाज में दिया घटना को अंजाम
बागेश्वर। चोरों ने जिस शातिराना अंदाज में चोरी की, उससे साफ है कि चोरी की योजना पहले से बनाई गई थी। यही कारण है कि सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोर उसमें कैद नहीं हुए। आशंका है कि चोरी में शामिल तत्व लंबे समय से दुकान की रेकी कर रहे थे। उन्हें मालूम था कि मोबाइल फोन कहां रखे हैं।

मामले का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के व्यस्त इलाके में हुई चोरी का खुलासा करना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। वारदात के खुलासे का पुलिस पर दबाव भी है। चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में रोष है। घटना से अन्य व्यापारी भी चिंतित हैं। लोग चाहते हैं कि चोरी का खुलासा जल्द से जल्द हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed