{"_id":"5751b53b4f1c1bd64910905f","slug":"cowshed-collapsed-from-the-rains-debris-fields-the-attitude-gadherom","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से गौशाला ध्वस्त, खेतों में मलबा, गधेरों ने बदला रुख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से गौशाला ध्वस्त, खेतों में मलबा, गधेरों ने बदला रुख
ब्यूरो, अमर उजाला कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
बारिश से नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार की शाम जगथाना गांव में हुई तेज बारिश हुई हयात सिंह का गौशाला ध्वस्त हो गई। मलबा आने से प्रताप सिंह और हयात सिंह की एक-एक बकरी बह गई। इंद्र सिंह की शौचालय भी ध्वस्त हो गई। प्रताप सिंह, नारायण सिंह, पदम सिंह, हीरा देवी, चंद्र सिंह, गोपाल सिंह, नंदन सिंह और खुशहाल सिंह के खेतों में मलबा भर गया है।
विज्ञापन
गधेरों के रुख बदलने से कई घरों और उपजाऊ खेतों को खतरा हो गया है। ग्राम प्रधान पदीमा देवी और सामाजिक कार्यकर्ता रतन सिंह दानू ने तहसील प्रशासन से प्रभावितों को मुआवजा देने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन